Monday, 6 April 2009
श्रद्धा
Wednesday, 1 April 2009
दोहे
अपनी विविधिता और विचित्रिता की कहानी लिए साल में एक बार दस्तक देता ही है.
होली की हुडदंग के बाद हंसी-ठिठोली, मजाक करने, करवाने, उल्लू बनाने, बनवाने का एक और अनोखा मौका.
मौका या अवसर भी ऐसा जहाँ सिर्फ और सिर्फ एक दूसरे को बेवकूफ बनाने की होड़, मतलब कि मेरा वाला सुपर्ब आइडिया था...........मूरख बनाने का था.
इंसानी दिमाग भी इस मौके पर कितना संवेदनशील ही नहीं शातिर भी हो जाता है
संवेदनशील इसलिए कि मूरख बनने से बच सके और शातिर इस लिए कि मूरख कैसे बना सके.
शतरंज की तरह शाह और मात का यह यह खेल दिन भर बदस्तूर जारी रहता है.
मैं इस अवसर का उपयोग बिना किसी ख़ास लाग-लपेट के सीधे-सपाट शब्दों में दोहे के रूप में कर रहा हूँ.
यदि किसी को इससे ठेस लगे तो क्षमाप्रार्थी. प्रथम अप्रैल का मजाक समझ माफ़ कर दें.
यदि कोई इससे कुछ ग्रहण कर सके तो उसे साधुवाद.
कोई अपनी भीनी-भीनी टिप्पणियों से धो सके तो उसका शुक्रगुजार.............
अब ज्यादा कुछ न कह कर आप सब के नज़रे-इनायत है ..................
ऐसा विस्तृत संस्कार
(१)
जित देखा तिन पाइयाँ, बोलन में झकझोर
बात न समझें ढंग से, बहस करत पुरजोर
(२)
बोले बिन कैसे रहे , पेट पिरावै पुरजोर
लिख कर देवन जो कहा, बने सभी मुंहचोर
(३)
फटकारे जो अधिकारी, अंहकार ही झल्काए
कर टीम-भावना सिफर, विभाग-नींव खिसकाए
(४)
होने पर बच्चों के असफल, टीचर ये समझाए
ट्यूशन और लगवाओ , सफल हुआ तब जाए
(५)
दौर चला जब भी अच्छा,सफलता स्वयं भुनाएं
दिखे दोष दूजों में जब, समझो मंदी आये
(६)
रखे चाह संस्कारों की , ठोकर खुद दिलवाये
सूत्र लाभ का यही बना, धंदा ऐसा सिखलाये
(७)
बड़े हुए तो क्या हुआ, जैसे धूर्त - मक्कार
पाई-पाई पर लड़ मरे, पाएं सबकी धिक्कार
(८)
सुन्दर खुद को दिखलाना, मॉडल- सा व्यव्हार
छोटी होती दुनिया में, ऐसा विस्तृत संस्कार
(९)
उलट-पुलट खुद परखें, चलों चलें हम मॉल
टाइम पास, एसी साथ, करते रहे धमाल
(एसी का अर्थ एअर कंडीशनर से है)
(१०)
लिखे दवा जब डाक्टर, रहा मरीज़ घबराए
ठीक करे न करे पर , जेब तुरत हलकाए
(११)
गायक करै जब गायकी, कविवर तो पछ्ताएं
लिखे शब्द तो निःशब्द रहे, बोल उसी के छाये
(१२)
पढ़े-लिखों पर हँस रहा, कविरा खड़ा बाज़ार
पढ़ - पढ़ पाया चाकरी, अनपढ़ को दरबार
(१३)
नहीं छुआ जिसने कभी,काकद-कलम निज हाथ
उस कबीर के दोहरे , सब गाएं मिल साथ
(१४)
पोथी पढ़ - पढ़ जग मुआं, गुना बहुत यह दोहा
संग बच्चों भी यही चला, लिया न फिर भी लोहा
(१५)
पोथी वाले ज्ञानी जी , रह - रह ठोकर खाएं
ज्ञान बड़ा अनुभव का, अनुनादित कर बतलाये
Monday, 30 March 2009
श्रद्धा
"श्रद्धा" ऐसी कि कहीं कोई विरोध नही!
"श्रद्धा" ऐसी कि सर्वत्र अपनापन ही दिखे।
"श्रद्धा" ऐसी की सर्वत्र खुशी का वातावरण। ख़ुद भी, दूसरे भी! कन्या खिलाना भी तो "माँ" ही नहीं दूसरों को खुश रखने की परम्परा निभाने का एक मूक संदेश ही तो है।
इस पावन पर्व के अवसर मे भी यदि रची-बसी सुवासित हवन सुगंध से भी "श्रद्धा" का संदेश भी यदि न रचे-बसे तो निश्चय ही सर्व प्रयास व्यर्थ होंगे।
अतः "श्रद्धा" पर श्रद्धा से कुछ पंक्तियाँ समर्पित कर रहा हूँ और वह भी इसकी पचासवी कड़ी के रूप में ...................
श्रद्धा
(५०)
"साथ चाहिए",ऐसा ही क्यूँ लगता है
Tuesday, 24 March 2009
श्रद्धा
Monday, 16 March 2009
श्रद्धा
भाई होली बीते ४ दिन हो चुके और ४ दिन की चांदनी जैसे खो , अंधेरे को प्रश्रय देती है, वैसे ही मस्ती के ४ दिन भी गुज़र गए अपनी जिंदगी में। अब तो हर कोई फ़िर वही पुराने ढर्रे पर अपनी- अपनी "टिर्री"( ज्ञान दत्त जी के ब्लॉग की प्रस्तुति से ) दौड़ा रहे होंगें।
हमें भी लगा की हम भी अपनी "श्रद्धा" की "टिर्री" ब्लॉग जगत की सपाट सड़क पर पुनः दौडाएं, और इसीलिये एक कटु सत्य लेकर ही उपस्थित हुआ हूँ ..........................
श्रद्धा
(४८)
कितना अजमाया कटु सत्य यहाँ
है "खाली हाथ आना,खाली हाथ जाना"
रहे करते ता-उम्र फ़िर भी सदा जतन
है संपत्ति -हैसियत कुछ और बढाना
हुए अतिव्यस्त,मकड़जाल सा ताना-बाना
आह! छोटा सा भी परिवार हो गया अनजाना
पनपाये संबंधों-संस्कारों में श्रद्धा ही
शान्ति, संतुष्टि,सहकार सी अप्रतिम भावना
Wednesday, 11 March 2009
"बुरा न मानों"
Monday, 9 March 2009
श्रद्धा
ईद और होली का त्यौहार लगभग एक साथ पड़ कर हिंदू मुस्लिम भाइयों को जो खुशी का तोहफा प्रकृति हमें सहज रूप में प्रदान कर रही है वही स्वार्थ लोलुप कट्टरपंथियों (सही शब्दों में " उग्रवादियों") द्वारा प्लानिंग के साथ तहस-नहस कर दिया जाता है।
कुछ स्वार्थियों के चलते सारी मानव जाति, कौम बदनाम हो जाती है, भय का वातावरण व्याप्त हो जाता है, अविश्वाश मुखर हो उठता है , मानवता त्राहिमान-त्राहिमान कर दुहाई देने के आलावा और कुछ कर नही सकती क्यों कि वह जानती है कि हथियार उठाना गैर कानूनी और उग्रवादी इस तरह की गैर कानूनी प्रक्रियाओं में पारंगत। सरकार भी बेबस सिवाय यह कहने के कि अब हम और उग्रवाद, हिंसा बर्दास्त नही करेंगें और कुछ कर नही पाती।
और हम जनता अपने अपने त्यौहार आने पर पुराने सब घाव भूल कर एक बार फ़िर कही सवैईं और कही गुझिया बनाने में व्यस्त हो कर एक बार पुनः अपने चारो ओर खुशीमय वातावरण का निर्माण कर बैठतें हैं।
आप भी इसी खुशीमय वातावरण में प्रशन्नता पूर्वक न केवल अपने-अपने त्यौहार मनाए बल्कि दूसरों की खुशियों में भी तहे दिल से शरीक हो कर भाई-चारें को पुनर्जीवित करने का हार्दिक प्रयास करें। इन शुभअवसरों ऐसे ही कुछ विचार एवं अभिलाषाएं प्रस्तुत हैं :
श्रद्धा
(४७)
मिले गले ईद अरु होली पर ही
क्यों ऐसे ही है हालात बनें
है विद्वेष -भावना इतनी प्रबल
रह -रह "कर" क्यों हैं खून सनें
मानव हो, सीखो घुलना -मिलना
दुःख-तकलीफों से हो सहज निकलना
श्रद्धा-भावः भरो मन में अपने
लगे सर्व-धर्म है सम्मानित कितने
