Monday, 4 May 2009

श्रद्धा

श्रद्धा

(५३)

लुका- छिपी का है खेल निराला
बच्चों से बुड्ढों तक नें खेला
रहे बदलते पर मंतव्य सदा
निश्छल निःस्वार्थ हुआ मटमैला

भोले -से मन पर चढ़ स्वार्थ रंग
कर देता मन को विकृत - बदरंग

रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
विकृत भावों का नहीं झमेला



35 comments:

  1. रहे बदलते पर मंतव्य सदा
    निश्छल निःस्वार्थ हुआ मटमैला

    सही कहा आपने......


    रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला

    जो व्यक्ति श्रद्धा के मर्म को पहचान जाये फिर उसमें विकृत भाव कहाँ से आयेगें ...पर ऐसा होता कहाँ है ...!!

    [हाँ आपके विचार सराहनीय लगे .........
    "औरत ने बच्ची, बहन, माँ बन फौलाद सा दिल ही तो रब से पाया है तभी तो वह हर गम हर जख्म सह लेती है फिर भी हार नहीं मानती."]

    ReplyDelete
  2. bahut hi achhi rachna....lukachipika khel yaad aa gaya...

    ReplyDelete
  3. सही कहा है आपनें ,बधाई .

    ReplyDelete
  4. बहुत बहुत शुक्रिया आपकी टिपण्णी के लिए!
    बहुत ही सुंदर लिखा है आपने और मुझे बचपन कि याद आ गई जब लुका छुपी का खेल खेला करते थे और बहुत मज़ा आता था!

    ReplyDelete
  5. श्रद्धा तो शुभ्र श्वेत है। उसमें थोड़ी भी मिलावट उसे धूसर कर देती है।

    ReplyDelete
  6. सुन्दर भावनुकृति-बधाई

    रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला
    यूं भी देखें
    रंग जाओ श्रद्धा के रंग में
    फिर न रहेगा कोई झमेला
    श्याम सखा

    ReplyDelete
  7. मन पर चढ़ स्वार्थ रंग
    कर देता मन को विकृत - बदरंग
    Bilkul sahi kaha hai aapne.

    ReplyDelete
  8. रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला


    क्या खूब कहा आपने ....गर इंसान श्रद्धा के रन में रंग जाये तो कोई रंग कैसे चढेगा !!!शानदार अभिव्यक्ति ..आभार !!!!!

    ReplyDelete
  9. shradhdha hamesha pavitra honi chahiye, tabhi vikrat bhaav ke jhamele peda nahi hote// aajkal jitne jhamele he vo saare yaa to shradhdha ke abhaav vash yaa fir un par shradhdha jo is laayak naa ho/

    aapki rachna chhoti jaroor he kintu behtreen he/
    saadhuvaad

    ReplyDelete
  10. सुन्दर भावपूर्ण रचना है यह ..

    ReplyDelete
  11. रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला

    बहुत ही सुन्दर भाव....श्रद्धा के रंग के आगे तो सभी रंग फीके नजर आते हैं और जिस पर ये रंग चढ गया,उस पर कोई रंग चढ ही नहीं सकता.

    ReplyDelete
  12. जीवन का सब खेल निराला
    लगा हुआ जीवन का मेला
    मन श्रद्धा अनुभूति से भरकर
    चल देता निस्वार्थ अकेला

    ReplyDelete
  13. लुका- छिपी का है खेल निराला
    बच्चों से बुड्ढों तक नें खेला
    रहे बदलते पर मंतव्य सदा
    निश्छल निःस्वार्थ हुआ मटमैला......
    सही कहा है आपनें ,बधाई ......

    ReplyDelete
  14. भोले -से मन पर चढ़ स्वार्थ रंग
    कर देता मन को विकृत - बदरंग

    bahut sahi likha hai.

    ReplyDelete
  15. भई वाह आपका अंदाज़ भी बेहतर है गुप्त जी शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  16. अति सुन्दर भाव...गुप्ता जी...बधाई.
    नीरज

    ReplyDelete
  17. रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला

    सत्य वचन। मनभावन कृति के लिये बधाई।

    ReplyDelete
  18. कम शब्द और गहरी बात - बहुत खूब।। ये पंक्तियाँ भी देखिये-

    सचमुच श्रद्धा गर दिल में हो।
    इन्सां रहता नहीं अकेला।।

    सादर
    श्यामल सुमन
    09955373288
    www.manoramsuman.blogspot.com
    shyamalsuman@gmail.com

    ReplyDelete
  19. रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों में
    विकृत भावों का नहीं झमेला
    बहुत ही सुंदर लिखा है आपने.....

    ReplyDelete
  20. बहुत खूब। बधाई.

    ReplyDelete
  21. आपके ब्लॉग को कई बार विजिट किया लेकिन कमेन्ट देना संकोच के कारण नहीं हो सका. आप का लेखन विचारपूर्ण है. कविता में पहली शर्त कंटेंट की होती है, आप सफल हैं.

    ReplyDelete
  22. रहे बदलते पर मंतव्य सदानिश्छल
    निःस्वार्थ हुआ मटमैला

    सत्य वचन कहा है...........लाजवाब

    ReplyDelete
  23. लुका छिपी का खेल निराला
    बच्चों-बूढों तक का हम प्याला
    रहे बदलते मन्तव्य नित्य
    निर्मल निस्वार्थ हुआ मटियाला

    ReplyDelete
  24. ... bahut hi prabhavashaalee abhivyakti hai, kabhi-kabhi der se pahunchataa hoon, khed hai, par jab bhee aataa hoon, jay hind !!!

    ReplyDelete
  25. श्रद्धा के रंग में रंग जाने पर विकृत भावः का तो सवाल ही कहाँ होता है /बहुत अच्छी रचना

    ReplyDelete
  26. बढ़िया अभिव्यक्ति...बहुत बधाई.

    ReplyDelete
  27. लुका- छिपी का है खेल निराला
    बच्चों से बुड्ढों तक नें खेला
    रहे बदलते पर मंतव्य सदा
    निश्छल निःस्वार्थ हुआ मटमैला

    wah , kya baat hai! sunder abhivyakti mumukshu ji badhaai.

    ReplyDelete
  28. झरना बहता रहे आपके काव्य का सदा

    ReplyDelete
  29. श्रद्घा और विकृत भाव एक दूसरे के विरोधी हैं. 'श्रद्घा' पर आपकी यह श्रृंखला प्रशंसनीय है.

    ReplyDelete
  30. लुका- छिपी का है खेल निराला
    बच्चों से बुड्ढों तक नें खेला
    रहे बदलते पर मंतव्य सदा
    निश्छल निःस्वार्थ हुआ मटमैला
    वाह बहुत सुन्दर।

    ReplyDelete
  31. भोले -से मन पर चढ़ स्वार्थ रंग
    कर देता मन को विकृत - बदरंग

    वस्तुस्थिति यही है.

    ReplyDelete
  32. रंगनें पर 'श्रद्धा' के रंगों मेंविकृत भावों का नहीं झमेला
    bhut sahi kha apne

    ReplyDelete